Rajasthan ki bhogolik sthithi

राजस्थान भारत की उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित है। इसका क्षेत्रफल 342239 वर्ग किलोमीटर है। तथा यह भारत के कुल क्षेत्रफल का 10.41% है। क्षेत्रफल के आधार पर राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है।

राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य बना - 1 November 2000 को

उस समय भारत के तीन नए राज्यों का गठन हुआ।

Trick - छत से उतर कर झार

1 November 2000 (छत) - छत्तीसगढ़ (MP से)
9 November 2000 (उतर) - उत्तराखंड (UP से)
15 November 2000 (झार) - झारखंड (बिहार से)

राजस्थान की आकृति विषम चतुर्भुजीय/पतंगाकार है।

राजस्थान की आकृति का सिद्धांत वेगनर सिद्धांत है।

राजस्थान की जलवायु उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु है।

राजस्थान की पूर्व से पश्चिम लंबाई 869 km तथा राजस्थान उत्तर से दक्षिण की लंबाई 826 km है।

राजस्थान का सबसे पूर्वी बिन्दु सिलाना, राजाखेड़ा,(धोलपुर) है। तथा सबसे पश्चिमी बिन्दु कटरा गाँव, सम(जैसलमेर) है। तथा सबसे उत्तरी बिन्दु कोणा गाँव (श्रीगंगानगर) है। तथा सबसे दक्षिणी बिन्दु बोरकुण्ड(बांसवाड़ा) है।

क्षेत्रफल के आधार पर 4 सबसे बड़े जिले -
जैसलमेर > बाड़मेर > बीकानेर > जोधपुर

क्षेत्रफल के आधार पर 4 सबसे छोटे जिले -
धोलपुर < दौसा < डूंगरपुर < राजसमंद

जनसंख्या के आधार पर 4 सबसे बड़े जिले -
जयपुर > जोधपुर > अलवर > नागौर

जनसंख्या के आधार पर 4 सबसे छोटे जिले -
जैसलमेर < प्रतापगढ़ < सिरोही < बूंदी

राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा की लंबाई 5920 km है। जिसमे अंतरराष्ट्रीय सीमा की लंबाई 1070 km है। तथा अंतरराज्यीय सीमा की लंबाई 4850 km है।

अंतरराष्ट्रीय सीमा का प्रारंभ हिन्दूमलकोट(श्रीगंगानगर) तथा अंतिम बिन्दु शाहगढ(बाड़मेर) है।

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 4 जिले स्थित हैं जिनका उत्तर से दक्षिण में क्रम -
श्रीगंगानगर --> बीकानेर --> जैसलमेर --> बाड़मेर

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित जिलों का क्षेत्रफल के आधार पर क्रम -
जैसलमेर --> बाड़मेर --> बीकानेर --> श्रीगंगानगर

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित जिलों का स्पर्श करने के आधार पर क्रम -
जैसलमेर(464km) > बाड़मेर(228km) > श्रीगंगानगर(210km) > बीकानेर(168km)

अंतरराष्ट्रीय सीमा का नाम रेडक्लिफ रेखा है।

अंतरराष्ट्रीय सीमा के सर्वाधिक निकट मुख्यालय - श्रीगंगानगर

अंतरराष्ट्रीय सीमा के सर्वाधिक निकट शहर - श्रीगंगानगर

अंतरराष्ट्रीय सीमा के सर्वाधिक निकट हवाईअड्डा - रातनाडा(जोधपुर)

अंतरराष्ट्रीय सीमा के सर्वाधिक निकट रेलवेस्टेशन - मुनावाबाद(बाड़मेर)

अंतरराष्ट्रीय सीमा के सर्वाधिक निकट खाड़ी - कच्छ की खाड़ी

अंतरराष्ट्रीय सीमा के सर्वाधिक निकट तट - कठियावाड(गुजरात)

अंतरराष्ट्रीय सीमा के सर्वाधिक निकट पाकिस्तान का तट - मकरान

अंतरराष्ट्रीय सीमा के सर्वाधिक निकट बंदरगाह - कांडला(गुजरात)


दो राज्यों की सीमा से लगने वाले राजस्थान के जिले -
1. हनुमानगढ़ (पंजाब, हरियाणा)
2. भरतपुर (हरियाणा, उत्तरप्रदेश)
3. धोलपुर (उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश)
4. बांसवाड़ा (गुजरात, पाकिस्तान)
5. श्रीगंगानगर (पाकिस्तान, पंजाब)

राजस्थान की सीमा सर्वाधिक मध्यप्रदेश के साथ (1600km) लगती हैं। तथा सबसे कम पंजाब (89km) के साथ लगती हैं।

# जैसलमेर राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय सीमा को सर्वाधिक 464 km स्पर्श करता है। तथा बीकानेर सबसे कम 168 km स्पर्श करता है।

# राजस्थान का वह जिला जिससे सर्वाधिक जिलों की सीमा स्पर्श करती हैं - पाली (8 जिले)

Trick - अ जरा उन से मिले जो
अजमेर, बाड़मेर, जालोर, राजसमंद, उदयपुर, नागोर, सिरोही, जोधपुर

# राज्य के वे जिले जो न तो अंतरराष्ट्रीय सीमा को स्पर्श करते हैं और न ही अंतरराष्ट्रीय सीमा को - 8 जिले

Trick - अपना राजा बूंदी टोंक
अजमेर, पाली, नागोर, राजसमंद, जोधपुर, बूंदी, दौसा, टोंक


राजस्थान की स्थिति के बारे में - 

राजस्थान का आकार विश्व के 128 देशों से बड़ा है।

राजस्थान का आकार इंग्लैंड के आकार से - 2 गुना

राजस्थान का आकार श्रीलंका के आकार से - 5 गुना

राजस्थान का आकार इजराइल के आकार से - 17 गुना

राजस्थान का आकार जापान के आकार से - कुछ छोटा / लगभग बराबर


राज्य के कुछ जिलों की विशेष आकृति - 

टोंक - पतंगाकार
सीकर - अर्ध्दचंद्राकर / प्याले जैसी
चित्तौड़ का मुख्य भाग - इल्ली के समान
चित्तौड़ का छोटा भाग - घोडे की नाल के समान
जैसलमेर - अनियमित बहुबुज


राजस्थान की अक्षांशीय एवं देशान्तरीय स्थिति - 

Rajasthan उत्तरी अक्षाशों तथा पूर्वी देशांतर पर स्थित है। राजस्थान का अक्षांशीय विस्तार 23°03' उत्तरी अक्षांश से 30°12' उत्तरी अक्षांश तक है। तथा देशान्तरीय विस्तार 69°30' पूर्वी देशांतर से 78°17' पूर्वी देशांतर तक है।

राजस्थान का अक्षांशीय विस्तार 7°9' तथा देशांतरीय विस्तार 8°47' है।

# 1 देशांतर को पार करने में 4 मिनट का समय लगता है।

# राज्य के पूर्वी बिन्दु और पश्चिम बिन्दु में समय का अन्तर = लगभग 36 मिनट (9×4=36)

# राज्य में सूर्य की सर्वाधिक लंबवत किरणे पड़ती है - 21 Jun

# सूर्य की सर्वाधिक तिरछी किरणे गंगानगर जिले पर पड़ती है।

# 23 1/2°(साढे़ तैयीस) उत्तरी अक्षांश को कर्क रेखा कहते हैं।

कर्क रेखा राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ तहसील के मध्य से गुजरती हैं। तथा डूंगरपुर के दक्षिणी भाग को स्पर्श करती है।

# सूर्य की सर्वाधिक सीधी किरणे पड़ती हैं - कुशलगढ़(बाँसवाड़ा) एवं चीथली गाँव(डूंगरपुर)

# 0° देशांतर रेखा को ग्रीनविच रेखा कहते हैं।

# ग्रीनविच रेखा इंग्लैंड की राजधानी लंदन से गुजरती हैं।

# भारत का मानक समय इलाहाबाद के मिर्जापुर पास नैनी नामक स्थान को आधार मानकर बनाया गया है।

# भारत के समय से राजस्थान का समय - 26 मिनट पीछे

# विश्व मानक समय से भारत का समय - 5घण्टे 30मिनट आगे

# विश्व मानक समय से राजस्थान का समय - 5घण्टे 4मिनट आगे

यह Post पढ़ने के लिए धन्यवाद आपके सुझाव सादर आमंत्रित हैं।